ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

महाराष्ट्र: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, खडसे की बेटी रोहिणी को मिला टिकट

मुंबईः भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। पार्टी के कार्य कारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां यह सूची जारी की। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 125 उम्मीदवार, बुधवार को 15 और गुरुवार को 4 उम्मीदवारों की तीन सूचियों को जारी किया था। इस तरह से भाजपा अब तक 151 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा ने महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की बेटी को उनके मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

रोहिणी खड़से को खड़ा करने का फैसला यह दिखाता है कि पार्टी उनके पिता को शांत करने में सफल हो गई है जो राज्य में सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं लेकिन देवेंद्र फड़णवीस सरकार में मंत्री रहते हुए अनियमितताओं के आरोपों के बाद से वो हाशिये पर चल रहे थे। उन्हें 2016 में राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि खड़से को यह साफ बता दिया गया है कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा और शिवसेना अहम घटक दल हैं। वहीं काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसर से प्रदीप पाडोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकोले, बोरिवली से सुनील राणे, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह और कोलाबा से राहुल नार्वेकर को टिकट दिया गया है। बता दें कि राज्य में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं और 24 अक्तूबर को वोटों की गिनती की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button