ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
विदेश

अमेरिका ने चीनी अधिकारियों के वीजा पर लगाई रोक, कहा- उइगर मुस्लिमों का दमन बंद हो

वाशिंगटन। चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों के उत्‍पीड़न की घटनाओं पर अमेरिका ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। अमेरिका ने चीन के अधिकारियों के वीजा पर रोक लगा दी है। इसे चीन की 28 संस्थाओं पर बैन के बाद अमेरिका का दूसरा सख्‍त कदम माना जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अपने बयान में कहा है कि चीन तत्‍काल शिंजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ अपने दमनकारी अभियान को रोके। यही नहीं उसने चीन पर उइगर मुस्लिमों की निगरानी का आरोप भी लगाया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपियो (Mike Pompeo) ने आरोप लगाया कि चीन शिनजियांग प्रांत में उइगर, कजाख और किर्ग अल्पसंख्यक मुसलमानों पर कड़े नियंत्रण की कोशिशें कर रहा है। चीन ने बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक मुस्लिमों को हिरासती कैंपों में रखा है। उइगर मुस्लिमों की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान खतरे में है और उन पर हाईटेक यंत्रों से निगरानी की जा रही है। यही नहीं विदेश से लौटने वाले अल्‍पसंख्‍यकों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

पोंपियो ने कहा कि अमेरिका ने उइगर, कजाख और किर्ग समेत चीन में रहने वाले तमाम मुस्लिमों पर कठोर नियंत्रण के लिए जिम्‍मेदार चीनी पदाधिकारियों और वहां की कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के सदस्‍यों पर वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। यही नहीं अमेरिका ने उत्‍पीड़न करने वाले अधिकारियों के परिवारों पर भी इन प्रतिबंधों को लागू करने का फैसला किया है। बता दें कि इस फैसले के ठीक एक दिन पहले ही अमेरिका ने चीन की 28 संस्थाओं को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया था। यह कदम भी अल्‍पसंख्‍यकों के उत्‍पीड़न को लेकर ही उठाए गए थे। माना जा रहा है कि ट्रेड वॉर के बीच उक्‍त कदम चीन और अमेरिका के बीच तनाव को और बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button