ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

अखिलेश ने पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर को बताया फर्जी, कहा-हत्या की गई

लखनऊ: सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर को लेकर वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा किया गया ये एनकाउंटर फर्जी है। पुष्पेंद्र की हत्या की गई है। पुष्पेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। इस मामले में  प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। हम मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग करते हैं। साथ ही कहा कि पुष्पेंद्र के परिवारवालों के साथ सपा खड़ी है। हमारी पार्टी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करेगी।

इस दौरान अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गुनाहगारों को बचाने का काम कर रही है। सरकार हमेशा नहीं बनी रहती है।

आजम खान पर दर्ज मामले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के इशारे पर लगातार आजम पर एफआईआर दर्ज हो रही है। सोचिए, क्या कोई सांसद बकरी चोरी कर सकता है? वहीं चिन्मयानंद प्रकरण पर कहा कि आरोपी की बजाय पीड़िता को ही सरकार ने जेल भेज दिया। उन्नाव घटना में पीड़िता को न्याय नहीं मिला। उन्नाव पीड़िता का पूरा परिवार ही तबाह हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button