देश
मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक बिल्डिंग में लगी आग, फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

मुंबईः मुंबई में चरनी रोड पर रविवार सुबह ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग में फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि यह जानकारी नहीं है कि इमारत में कितने लोग फंसे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।






