ब्रेकिंग
14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
देश

दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू, महिलाओं को मिलेगी छूट

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में चार नवम्बर से 14 नवम्बर तक सम-विषम योजना के तीसरे चरण में महिलाओं को इससे छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह सीएनजी के निजी वाहनों को इससे छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा,  अकेली महिलाओं या जिस कार में सभी महिलाएं सवार हों और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को छूट दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों को छूट दी जाएगी या नहीं इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है और हम विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को इस नियम से छूट दी जा रही है। वहीं प्राइवेट CNG गाड़ियों को ऑड-इवन नियम से छूट नहीं दी जाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछली दो बार जब ये नियम लागू हुआ था तो लोगों ने CNG स्टीकर का दुरुपयोग किया था। इसलिए सरकार को इस बार ये निर्णय लेना पड़ा। सार्वजनिक CNG वाहनों को इस नियम से छूट दी गई है।  वहीं दुपहिया वाहनों को छूट दी जाए या नहीं इस पर अभी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

प्रदूषण कम करने का श्रेय दिल्ली वालों को
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण किसी एक संस्था के प्रयास से कम नहीं होता। सभी के प्रयासों से मिलकर कम होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईस्ट-वेस्ट-पेरिफेरल-एक्सप्रेस-वे बनाकर प्रदूषण कम करने में योगदान दिया। दिल्ली सरकार और नगर निगम ने भी इसके लिए प्रयास किया। प्रदूषण कम करने का पूरा श्रेय सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि पराली के धुएं से बचने के लिए हम कई कदम उठा रहे हैं। दिवाली में हम 26-29 अक्टूबर तक कनॉट प्लेस में लेजर शो का आयोजन कर रहे हैं। सभी दिल्ली वासी वहां आकर दिवाली मनाएं और घर पर पटाखे न चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button