ब्रेकिंग
Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प...
देश

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मेनिफेस्टो जारी किया, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

महाराष्ट्र संकल्प पत्र की मुख्य बातें- 

  • भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ेंगे।
  • पांच साल के कार्यकाल के दौरान 1 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी
  • प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चिम करेंगे।
  • ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाएंगे।
  • राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण करेंगे।
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ेंगे।

महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त बनाने का वादा 

  • 2022 तक प्रत्येक घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे।
  • मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे
  • आने वाले पांच सालों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त बनाया जाएगा।
  • आने वाले 5 वर्षों कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाना सुनिश्चिम करेंगे।
  • कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाएंगे।

जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए ​कहा कि देवेंद्र फडणवीस जी ने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में मूल परिवर्तन किया है। पांच साल पहले महाराष्ट्र एक भ्रष्टाचार से ग्रसित प्रदेश था। आज देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बन गया है। भाजपा ने स्वास्थ्य, रोजगार और आरक्षण जैसे कई वादों को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। इससे पहले शिवसेना ने अपने मेनिफेस्टो में सस्ता खाना, महाराष्ट्र के युवाओं को नौकरी में आरक्षण, किसानों की कर्जमाफी और सस्ते दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button