ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...
देश

Odd-Even पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला-रविवार को नियम लागू नहीं, CM का भी कटेगा चालान

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से चार नवंबर से वाहनों के लिए सम-विषम (ऑड-ईवन) योजना लागू करने की गुरुवार को घोषणा की। केजरीवाल यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह योजना 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि सम विषम योजना निजी चार पहिया वाहनों पर लागू होगी। दो पहिया वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम विषम योजना प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। रविवार को यह योजना लागू नहीं होगी।

सम विषम योजना का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्रियों, राज्यसभा एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस योजना से छूट मिलेगी लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं मंत्री इसके दायरे में आएंगे। गौरतलब है कि सम विषम योजना में तारीख के अनुसार सम एवं विषम नंबर वाले वाहनों को ही सड़क पर निकलने की अनुमति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button