ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
देश

INX media case: पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली आईएनएक्स मीडिया केस में हिरासत में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर आज (शुक्रवार) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दरअसल, हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान पी चिदंबरम को ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया।

फिलहाल, पी चिदंबरम को 24 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने हिरासत में घर का खाना और दवा लेने की इजाजत भी दे दी है। पीटीआई के अनुसार, ईडी के वकील तुषाप मेहता ने कोर्ट से कहा कि चिदंबरम से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया जाना जरुरी है। वहीं, चिदंबरम की तरफ से पैरवी कर रहे कपिल सिब्बल ने इसपर विरोध जताते हुए कहा कि जब वह जेल में थे उसी समय उनसे पूछताछ की जानी चाहिए थी।

जानकारी के लिए बता दें कि ईडी चिदंबरम को 14 दिन के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें सिर्फ 24 अक्टूबर तक के लिए ही हिरासत में रखने की इजाजत दी। खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ईडी चिदंबरम से उनके परिवार की विदेश में जुड़ी  संपत्तियों को लेकर पूछताछ करेगी। इतना ही नहीं उनके बेटे कार्ति की संपत्ती के बारे में भी पुछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button