ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

Bigg Boss 13: हाउस ड्यूटी के लिए घर में हो रहा है बवाल, पारस छाबड़ा ने लगाए घरवालों पर आरोप

नई दिल्ली। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आए दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के टास्क के दौरान झगड़े हो रहे हैं तो कभी अपनी हाउस ड्यूटी को लेकर सब आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब इस हफ्ते क्वीन ना होने के कारण घरवालों ने काम पूरे करने से इनकार कर दिया।

इस हफ्ते बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स को बीबी टॉय फैक्ट्री टास्क दिया गया था। इस टास्क में जीतने वाली टीम की किसी एक लड़की को इस हफ्ते घर की क्वीन बनने का मौका दिया जाना था, लेकिन सभी घरवालों ने निराशाजनक परफॉर्म करते हुए आखिरकार टास्क को रद्द करवा दिया था। टास्क रद्द होने के बाद इस हफ्ते घर में कोई भी क्वीन नहीं है।

हाल ही में घर की ड्यूटी निभाने के लिए सभी की जोरदार बहस हो गई है। देवोलीना ने पारस से कहा कि वो इस हफ्ते किसी की भी ड्यूटी नहीं बदलेंगी जिसपर पारस ने कहा कि वो बर्तन नहीं माजेंगे। पारस की जिद्द देखते हुए आरती ने उन्हें समझाया कि जब हम घर में आए थे तो खुद सलमान खान ने हमें ेये बताया था कि ये हमारी ड्यूटी है जो हमें करनी ही है। पारस ने कहा कि बाकी लोग भी ऐसा ही कर रहे हैं।

आरती ने पारस को समझाते हुए कहा कि अगर रश्मि ऐसा कहती है कि मैं चार टाइम के बर्तन नहीं मांज सकती क्योंकि उनका साइनस की प्रोब्लम है, तो मुझे भी खड़े खड़े बैक प्रोब्लम हो गया है। इसपर पारस का कहना है कि सभी घरवाले काफी एहसान फरामोश हैं, जहां खाते हैं वहीं छोड़ देते हैं। आगे सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि आज से कोई भी किसी और की प्लेट और कटोरी नहीं धोएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button