ब्रेकिंग
Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स...
देश

सीएम फडणवीस का नागपुर में रोड शो, चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन नागपुर में रोड शो कर रहे हैं। वह नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था और उस समय भी उन्होंने वहां रोड शो किया था। नामांकन के समय उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी किया था। घोषणा पत्र में पांच साल के कार्यकाल के दौरान 1 करोड़ नौकरियां देने का एलान कर युवा वर्ग को लुभाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर भाजपा का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया गया था। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने कई लुभावने वादे किये हैं-

1.1 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने का वादा

2. बारिश वा बाढ़ के समय पानी के बहाव को विदर्भ और मराठवाड़ा की तरफ डायवर्ट करने की व्यवस्था जिससे वहां सूखे की समस्या न पैदा हो

3. नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा

4. ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां एक चरण में ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन हो जाएगी।  दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र विधान सभा में सीटों की संख्या 288 हैं, इनमें 234 सीटें सामान्य हैं जबकि अनुसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति की क्रमश: 29 और 25 सीटें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button