ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

बैटिंग करने उतरे धोनी ने सेट की बांग्लादेश की फिल्डिंग, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लोग इतना क्यों पसंद करते हैं इसका एक और उदाहरण मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में देखने को मिला। इस दौरान धोनी जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे तो बांग्लादेश की गलत फिल्डिंग को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश की फिल्डिंग सेट करने में लग गए।

ओवर की पहली गेंद फेंकने के लिए जैसे ही सब्बीर आगे बढ़े तो धोनी उन्हें इशारा कर रुकने के लिए कहा। इसके बाद धोनी ने लेग साइड पर खड़े एक फील्‍डर को सही जगह पर खड़े होने को कहा और धोनी की इस बात पर सब्बीर भी उनका साथ देते नजर आए। धोनी की इस खेल भावना पर सब्बीर ने हाथ दिखाकर उनका धन्यवाद भी दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहा है। काॅपी राइट की वजह से इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है लेकिन अगर आप चाहें तो इस लिंक पर क्लिक पर वीडियो को देख सकते हैं

गौर हो कि धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरे प्रैक्टिस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 78 पर शतक पूरा करते हुए 113 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। धोनी की पारी की बदौलत टीम 359 रनों का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही और दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button