ब्रेकिंग
Chhattisgarh Medical College Update: NMC की आपत्तियों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पल... Surajpur Crime News: तीवरागुड़ी में बिजली खंभे के पास बोरे में बंद मिली लाश; हत्या की आशंका से इलाके... Giriraj Singh in Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह; कहा- 'राज्य नक्सलम... Balod Storm News: बालोद में चक्रवाती तूफान का तांडव; BSNL टावर गिरा, 50 से अधिक पेड़ धराशायी, गांव मे... Narayanpur BSP Protest: माइंस प्रभावित युवाओं का नारायणपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; BSP प्रबंधन पर ल... Kanker Panchayat News: विकास के पैसे से चाय-नाश्ता! सिंगारभाट पंचायत में फंड के दुरुपयोग का बड़ा खुला... Dhamtari News: गौमांस मिलने के मामले में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई और ... Durg Crime News: असली सोना बताकर नकली धातु बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश; दुर्ग पुलिस ने 5 ठगों को कि... JMM Training Camp: जामताड़ा-पाकुड़ में झामुमो की सक्रियता; विनोद पांडेय ने कहा- वोटर लिस्ट में नाम नही... Latehar Murder Case: महुआडांड़ में जमीन विवाद के चलते भाई ने टांगी से की भाई की हत्या; पत्नी और बेटा...
देश

कश्मीर के स्कूलों में बढ़ने लगी विद्यार्थियों की संख्या, जम्मू में हाजिरी शत-प्रतिशत

श्रीनगर: कश्मीर के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। अब स्कूलों में 20 फीसदी बच्चे पढ़ाई के लिए आ रहे हैं। वहीं जम्मू संभाग के स्कूलों में बच्चों की संख्या शत-प्रतिशत है। जम्मू-कश्मीर के किसी भी भाग में लोगों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कश्मीर में सभी 1,02,069 लैंडलाइन फोन बहाल कर दिए गए हैं। लगभग 84 फीसदी मोबाइल फोन भी चल रहे हैं। कश्मीर में लैंडलाइन फोन को 2 महीने पहले ही बहाल करना शुरू कर दिया गया था, जबकि पोस्टपेड मोबाइल फोन 14 अक्तूबर को ही बहाल किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर में हालातो में तेजी से सुधार हो रहा है। इसके बाद ही 20 फीसद से अधिक बच्चे स्कूलों में आना शुरु हुए हैं। इनकी संख्या बढ़ रही है। कश्मीर के स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी 86.3फीसदी है। जम्मू संभाग में हाजिरी शत-प्रतिशत है। स्कूलों में पढ़ाई हो रही है, जो कुल स्कूलों का 98 फीसदी है। स्टेट बोर्ड स्कूलों में परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित हो चुकी है।

202 थानों के अंतर्गत क्षेत्रों में कोई पांबदी नहीं
अधिकारियों के अनुसार 202 थानों के अंतर्गत क्षेत्रों में कोई पांबदी नहीं है। जम्मू-कश्मीर के सभी 130 प्रमुख अस्पतालों और 4359 अन्य स्वास्थ्य़ संस्थानों में भी काम हो रहा है। हर दिन औसतन 500 सर्जरी हो रही हैं। 65,000 मरीज ओ.पी.डो. में अपनी जांच करवा रहे हैं। कश्मीर में रविवार को सजने वाले बाजार में लोगों की भीड़ में जनजीवन प्रभावित रहा।

श्रीनगर के टी.आर. सी. चौक बटमालू में रविवार को सूबह से ही कई रेहडियां सजी हुई थीं। कश्मीर में यह संडे बाजार के नाम से मशहूर है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी  करने के लिए आते हैं।  जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद 5 अगस्त से करीब एक महीने तक संडे बाजार प्रभावित हुआ, लेकिन अब फिर पहले की तरह ही यह बाजार सजने लगा है। लोग खरीदारी करने के लिए उमड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button