Breaking
कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी…. गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगा... लाइनमैन ने मांगी कोल्डड्रिंक… गांव वालों ने नहीं दी तो किया ट्रांसफार्मर में फॉल्ट! यहां जमीन पर गड़ा है परशुराम का फरसा, इसी को लेकर पहुंचे थे सीता के स्वयंबर में पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप ‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत? अरविंद केजरीवाल को भी संजय सिंह की तरह मेरिट से बाहर जमानत, PMLA केस चलता रहेगा

जातीय समीकरण साधने के लिए BJP ने मोहित बेनीवाल को दिया विधान परिषद का टिकट, देखें पूरी लिस्ट

शामली: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यूपी के मुजफ्फरनगर से अनुसूचित जाति के विधायक को मंत्री बनाया गया तो अब जाट वोटों को साधने के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को विधान परिषद का टिकट दिया गया है।
लोकसभा 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसी क्रम में शामली के गांव खेड़ा गदई निवासी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को पार्टी ने विधान परिषद का टिकट दिया है। मोहित बेनीवाल पर इससे पहले भी कई तरह की जिम्मेदारी रह चुकी है। सबसे पहले वह साल 2014-15 में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे। इसके बाद 2017-18 में वह भाजपा में क्षेत्रीय मंत्री रहे। दो साल बाद वह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनको कई तरह की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिलती रही है।
PunjabKesari
मोहित बेनीवाल ने नौवीं की पढ़ाई शामली के वीवी इंटर कालेज से की। इसके बाद रुड़की से हाईस्कूल और इंटर किया। दिल्ली से आइआइटी करने के बाद वह अमेरिका चले गए थे। वहां से आने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वह रैली, आइटी सेल और बूथ मैनेजमेंट के मास्टर माने जाते हैं। उन्होंने 2014 में आइटी वार रूम व चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2017 में बिजनौर में आठ विस के चुनाव प्रभारी रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव रैली समनवयक, पश्चिम यूपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री की रैलियां कराई थी।

देखें यूपी के उम्मीदवारों के नाम 
वहीं यूपी के लिए पार्टी ने सात उम्मीदवार घोषित किए हैं जिसमें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम शामिल है। इसके अलावा बीजेपी ने जिन नामों का यूपी से ऐलान किया है उनमें  विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम शामिल हैं।

कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी….     |     गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगाया गले     |     लाइनमैन ने मांगी कोल्डड्रिंक… गांव वालों ने नहीं दी तो किया ट्रांसफार्मर में फॉल्ट!     |     यहां जमीन पर गड़ा है परशुराम का फरसा, इसी को लेकर पहुंचे थे सीता के स्वयंबर में     |     पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या     |     BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप     |     ‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप     |     मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश     |     चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत?     |     अरविंद केजरीवाल को भी संजय सिंह की तरह मेरिट से बाहर जमानत, PMLA केस चलता रहेगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें