ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

दिवाली से पहले में बहुत खराब स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना भी हुआ घातक

नई दिल्ली। दिवाली से दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसी का असर रहा कि गुरुवार को दिनभर स्मॉग की चादर छाई रही। वहीं एयर इंडेक्स तीन सौ का आंकड़ा पार कर गया। दिवाली पर पटाखे जलने से हालात और बिगड़ने की आशंका है। हालांकि सफर का दावा है कि दिवाली पर पिछले साल जितनी खराब स्थिति नहीं रहेगी।

गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स बढ़कर 311 पर पहुंच गया। इसके अलावा गाजियाबाद में 335, ग्रेटर नोएडा में 320, गुरुग्राम में 294 और नोएडा में 319 एयर इंडेक्स रहा। यह हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी में आता है।

प्रदूषण में सांस लेना भी घातक

यदि दिल्ली की बात करें तो सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में मुंडका है। यहां का एयर इंडेक्स सुबह से ही खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। शाम करीब छह बजे यहां का एयर इंडेक्स 424 तक पहुंच गया। इस स्तर के प्रदूषण में सांस लेना काफी घातक होता है। इसके अलावा आनंद विहार का एयर इंडेक्स भी 390 तक पहुंच गया। अन्य प्रदूषित क्षेत्रों में वजीरपुर का एयर इंडेक्स 363, द्वारका सेक्टर-8 का 351, जहांगीरपुरी का 359, रोहिणी का 356 दर्ज किया गया।

सफर के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को हवा की रफ्तार काफी कम हो गई है। इसी वजह से प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब में पराली भी सामान्य स्तर पर जल रही है। अब अगले दो दिनों तक हवा की गति ऐसी ही बनी रहेगी। ऐसे में प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब ही रहने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button