ब्रेकिंग
Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व...
देश

रूस के 17 हजार से ज्यादा सैनिक मारे, 605 टैंक को किया बर्बाद, जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा

यूक्रेन की सेना (Ukraines military) का दावा है कि 24 फरवरी से अब तक 17,300 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं. वही 1700 से ज्यादा बख्तरबंद वाहन तबाह हो गए.

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच 35वें दिन भी जंग जारी है. रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन के शहरों को टारगेट कर रहे हैं. कई शहर तबाह हो चुके हैं. साथ ही भारी संख्या में निर्दोष लोग भी मारे गए. दोनों देशों के हजारों सैनिकों की भी इस जंग में जान गई है. यूक्रेन से करीब 50 लाख लोग पलायन को मजबूर हुए हैं. जो लोग वहां बचे हैं वो अपने शहर को रूसी हथियारों और मिसाइलों से अपनी जमीन को बंजर में तब्दील होते देख रहे हैं. हालांकि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेन की सेना भी रूसी सैनिकों से डंटकर मुकाबला कर रही है. कम हथियारों और सीमित सैन्य सुविधाओं के बावजूद जंग में यूक्रेन के सैनिक कई स्तरों पर रूस की सेना से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी सेना ने रूस के 17 हजार से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है.

जंग में रूस के 17,300 सैनिक मारे गए

यूक्रेन की सेना का दावा है कि 24 फरवरी से अब तक 17,300 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं. वही 1700 से ज्यादा बख्तरबंद वाहन तबाह हो गए. इसके अलावा यूक्रेन ने रूस के 605 टैंक तबाह करने का दावा किया है. इसके अलावा कई एंटी एयरक्राफ्ट वारफेयर सिस्टम, रॉकेट लॉन्च सिस्टम, 130 से ज्यादा प्लेन को मार गिराने का दावा किया है. यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने 130 से ज्यादा हेलीकॉप्टर, कई फ्यूल टैंक और पानी के जहाज तबाह कर दिए हैं.

जंग में रूस को अब तक कितना नुकसान (यूक्रेन मिलिट्री के दावे के मुताबिक)

. 17,300 रूसी सैनिक मारे गए

. 1,723 रूसी बख्तरबंद वाहन तबाह

. रूस के 605 टैंक बर्बाद

. 1,184 सैन्य वाहन

. 54 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम तबाह

. 96 रॉकेट लॉन्च सिस्टम नष्ट

. 131 विमान मार गिराए गए

. 75 फ्यूल टैंक बर्बाद

. 131 हेलीकॉप्टर मार गिराए गए

. 81 यूएवी (UAVs)

. 7 वोट तबाह

Related Articles

Back to top button