ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

दिल्लीः केजरीवाल ने 104 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त किये जाने से चार दिन पहले शुक्रवार को 104 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। केजरीवाल ने द्वारका सेक्टर 22 स्थित एक बस डिपो में बसों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह कदम दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करेगा। गत अगस्त में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए 29 अक्टूबर, भाई दूज से डीटीसी बसों और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि आप सरकार अगले सप्ताह तक शहर की बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों में मार्शल की नियुक्ति करेगी। बसें आधुनिक तकनीक से लैस हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए हाईड्रॉलिक लिफ्ट शामिल हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘इन बसों के अलावा क्लस्टर योजना में 1000 लोफ्लोर एसी बसें भी शामिल की जाएंगी। ये बसें दिव्यांग व्यक्तियों, वृद्ध जनों, बच्चों और महिलाओं के सवार होने और उतरने के अनुकूल होंगी।”

उन्होंने कहा कि तीन क्लस्टरों के लिए 650 लोफ्लोर बसों के लिए निविदा परिवहन विभाग द्वारा पहले ही प्रदान किया जा चुकी है और ये बसें जनवरी 2020 से शुरू होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी 350 बसों के लिए निविदा जल्द जारी की जाएगी। दिल्ली सरकार साथ ही चरणबद्ध तरीके से 1000 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button