ब्रेकिंग
Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड
विदेश

हॉन्ग कॉन्ग में बिका दुनिया का सबसे महंगा कार पार्किंग स्पेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

हॉन्ग कॉन्ग की एक 73 मंजिला इमारत ‘द सेंटर’ में एक पार्किंग स्पेस 969,000 डॉलर (6.78 करोड़ रुपए) में बिकी है, जिसके साथ ही यह अब तक का सबसे महंगा पार्किंग स्पेस बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्किंग स्पेस का आकार 134.5 वर्ग फीट है।

साउथ चाइना के एक अखबार के मुताबिक, पार्किंग स्पेस बेचने वाले शख्स जॉनी च्यूंग शुन-यी ने कहा कि उन्होंने अपना चौथा और अंतिम पार्किंग स्थल उस व्यक्ति को बेचा है, जिनका इस बिल्डिंग में ऑफिस है। उन्होंने हालांकि खरीदार की पहचान बताने से इनकार कर दिया।

हॉन्ग कॉन्ग की यह प्रॉपर्टी कितनी महंगी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस पार्किंग स्पेस की कीमत प्रति वर्ग फुट 7,200 डॉलर (5 लाख रुपए) है, जबकि अमेरिका के मैनहट्टन में रियल एस्टेट का भाव 1,770 डॉलर (1.24 लाख) प्रति वर्ग फुट ह। जिसका मतलब है कि हॉन्ग कॉन्ग का यह पार्किंग स्पेस न्यूयॉर्क के एक लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत से चार गुना ज्यादा महंगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button