ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

शिवसेना ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, इकोनॉमी पर कसा तंज, कहा- इतना सन्‍नाटा क्‍यूं है भाई

मुंबई। फ‍िल्‍म ‘शोले’ का डायलॉग ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’ आपको याद होगा। अब इस डायलॉग के जरिए शिवसेना ने आर्थिक सुस्ती को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। महाराष्‍ट्र में अगली सरकार के लिए मोल तोल के बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ के संपादकीय में लिखा कि बैंकों का दिवाला निकल रहा है और जनता की जेब के साथ सरकारी तिजोरी भी खाली है। जीएसटी, नोटबंदी से देश की अर्थव्‍यवस्‍था खराब है लेकिन कोई भी कुछ बोल नहीं रहा है।

शिवसेना ने लिखा है कि इतना सन्‍नाटा क्‍यूं है भाई… इस साल दिवाली पर पटाखों का धूम धड़ाका सुनाई नहीं दे रहा है। हर जगह 30 से 40 फीसद बिक्री डाउन है। देश की अर्थव्‍यवस्‍था संकट के दौर से गुजर रही है। सामना के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि माई-बाप सरकार कहती है कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। बाढ़ और सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से लागत जितनी भी आमदनी नहीं हुई। किसानों की तैयार फसल खराब हो गई है जिससे उनकी माली हालत खराब है। लेकिन कोई भी किसानों की सुध नहीं ले रहा है। शिवसेना का यह बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने को लेकर जद्दोजहद जारी है।

शिवसेना ने आगे लिखा है कि आर्थिक क्षेत्र में दिवाली का वातावरण नहीं दिख रहा है। बैंकों का दिवाला निकल रहा है, जनता की जेब के साथ सरकारी तिजोरी भी खाली है। नोटबंदी और जीएसटी से देश के आर्थिक हालात दिनों-दिन खराब हो रहे हैं। कारखाने खतरे में हैं और उद्योग-धंधे भी बंद हो रहे हैं।

रोजगार और निर्माण कार्य ठप हैं। वित्‍तीय आपातकाल जैसी स्थितियों के कारण सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से रकम निकालने पर मजबूर हुई है। विदेशी कंपनियां ऑनलाइन शॉपिंग साइटों के जरिए देश के पैसों से अपनी तिजोरियां भर रही हैं। लेकिन इन हालातों पर कोई कुछ भी उपाय नहीं बताता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button