ब्रेकिंग
Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी
देश

भारत-बांग्लादेश मैच पर प्रदूषण का साया, केजरीवाल बोले- नहीं पड़ेगा कोई असर

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि प्रदूषण का भारत और बांग्लादेश के बीच यहां 3 नवंबर को होने वाले T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस सत्र में दिल्ली में मैचों का आयोजन किया गया है और रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला मैच भी खेला जाना चाहिए। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंता का कारण बन गया है। दीपावली के एक दिन बाद सोमवार को मौजूदा सत्र में पहली बार वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई।

केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि उम्मीद करता हूं कि प्रदूषण क्रिकेट के रास्ते में नहीं आएगा। प्रदूषण कम करने के लिए हम चार नवंबर से सम-विषम योजना भी लागू कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि इस सत्र में मैचों का आयोजन किया गया है। दिल्ली में मैच खेला जाना चाहिए। दिसंबर 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम को इसी मैदान पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। तब इस मैदान को फिरोजशाट कोटला के नाम से जाना जाता था।

श्रीलंका के खिलाड़ी प्रदूषण से बचाव करने वाले मास्क पहनकर भी उतरे थे लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी बीमार हो गए थे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि हमने दिवाली के बाद दिल्ली में होने वाले वायु प्रदूषण को ध्यान में रखा है लेकिन मैच में एक हफ्ते का समय है इसलिए हमें उम्मीद है कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य से संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारत में अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए बीसीसीआई द्वारा अपनाई जाने वाली रोटेशन नीति और मेहमान टीम के यात्रा कार्यक्रम के कारण बोर्ड को दौरे का पहला मैच दिल्ली में कराने के लिए बाध्य होना पड़ा और अब क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि शहर की खराब वायु गुणवत्ता दिन-रात्रि के इस मैच में कोई मुद्दा नहीं बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button