ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
मनोरंजन

Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों हो गया था ब्रेकअप

नई दिल्ली। पंजाब की कटरीना यानी शहनाज़ गिल ‘बिग बॉस 13’ में शुरुआत से ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में हैं। उनके बोलने का अंदाज, उनकी मासूमियत, उनका बचपना लोगों के काफी पसंद आ रहा है। साथ ही शहनाज़ पारस और सिद्धार्थ शुक्ला से नजदीकियों को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, शहनाज़ ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री की थी उसके बाद पारस छाबड़ा से उनकी काफी नजदीकी देखी गई, हालांकि कुछ दिन में दोनों के बीच झगड़े होने लगे और दोनों अलग-अलग ग्रुप में बंट गए।

इसके बाद शहनाज की सिद्धार्थ शुक्ला से अच्छी दोस्ती हो गई। लेकिन घर में अब तक किसी के भी बीच लव एंगल नही दिखा है। इसी बीच शहनाज़ ने अपने ब्वॉयफ्रंड को लेकर शो में एक खुलासा किया है। ‘बिग बॉस 13’ के अनसीन अनदेखा वीडियो में दिखा है कि शहनाज़, रश्मि देसाई, देवोलीना और शेफाली को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बता रही हैं। शहनाज़ ने ये भी बताया है कि उनका ब्रेकअप क्यों हो गया।

शहनाज़ ने बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड चंडीगढ़ का एक बड़ा बिजनेसमैन है। वो लोग पहले दोस्त थे, लेकिन वो शहनाज की इतनी केयर करता था कि वो उसे पसंद करने लगीं उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल डेट किया, लेकिन फिर बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद देवोलीना ने शहनाज़ से पूछा कि तुम्हारा ब्रेकअप क्यों हो गया?

शहनाज़ ने बताया कि ‘वो बहुत नशा करने लग गया था। वो ड्रग्स लेने लगा था। इतना ज्यादा नशा करने लगा था कि मैंने अपनी हालत खराब कर ली थी रो रोकर। जिसके बिना मैं एक पल नहीं रह सकती थी वो मुझे छोड़कर चला गया’। शहनाज़ ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। उसने और ब्वॉयफ्रेंड के परिवार ने बहुत कोशिश की उसे नशे से बाहर निकाल जाए लेकिन उसने नशा करना नहीं छोड़ा। इसके बाद वो दोनों अलग हो गए और ब्वॉयफ्रेंड ने शादी कर ली।

P

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button