ब्रेकिंग
Jaspal Rana Passed Away: महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शो... Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के कलमीटार में रहने वाली महिला ने 17 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मायके पक्ष वालों का बयान दर्ज कर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। रतनपुर क्षेत्र के कलमीटार में रहने वाली रीना यादव(22) ने 17 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पूछताछ में महिला की मां कुंती यादव ने बताया कि 10 माह पहले ही उसकी बेटी रीना की कलमीटार में रहने वाले मनोहर यादव से हुई है। रीना के भाई मंगलराम यादव, मनोज यादव, बहन विजय लक्ष्मी ने बताया कि रीना का पति काम नहीं करता था। इसके अलावा वह शराब पीकर आए दिन रीना से मारपीट करता था। इसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसे समझाइश दी थी। इसके बाद वह अपने परिवार वालों से अलग पत्नी के साथ रहने लगा। इससे भी उसकी हरकतें नहीं सुधरी। परिवार से अलग होने के बाद रीना रोजी-मजदूरी कर घर चलाने लगी। इस पर भी मनोहर उसकी कमाई के स्र्पये शराब पीकर उड़ा देता था। इससे रीना परेशान रहती थी। उसने इसकी जानकारी मनोहर के परिवार वालों को भी दी थी। साथ ही मायके में भी इस संबंध में बताया

आधे घंटे के भीतर लगा ली फांसी

मनोहर ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी की दोपहर वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था। आधे घंटे बाद वह लौटा तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी रीना ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह छप्पर हटाकर मकान के अंदर गया। इस दौरान रीना ने फांसी लगा ली थी। उसकी सांसे चल रही थी। इस पर उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button