ब्रेकिंग
Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ...
देश

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंच PM मोदी देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को गुरुवार उनकी जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर समूचे राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मोदी इस मौके पर आयोजित एकता दिवस परेड में भी हिस्सा लेंगे और टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन साइट भी जाएंगे। बाद में वह केवड़िया में सिविल सर्विस के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे। वर्ष 2014 से हर साल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और लोग देशभर में आयोजित एकता दौड़ में हिस्सा लेते हैं।प्रधानमंत्री ने गत 27 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम में लोगों से बड़ी संख्या में एकता दौड़ में हिस्सा लेने और एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य में साझा होने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि साथियों, जैसा कि आप जानते हैं 2014 से हर साल 31 अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन, हमें, अपने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की हर कीमत पर रक्षा करने का संदेश देता है।

31 अक्तूबर को, हर बार की तरह एकता दौड़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें समाज के हर वर्ग के, हर तबके के लोग शामिल होंगे। एकता दौड़ इस बात का प्रतीक है, यह देश एक है। एक दिशा मे चल रहा है और एक लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता है। एक लक्ष्य- एक भारत, श्रेष्ठ भारत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button