ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

दुष्‍यंत की सक्रियता पर हरियाणा भाजपा के नेताओं की पैनी नजर, शाह के साथ भेंट से बढ़ा उत्‍साह

नई दिल्ली। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दिल्‍ली में सक्रियता से हरियाणा भाजपा नेताओं में हलचल है। वे इससे सतर्क होने के साथ ही दुष्‍यंत की सक्रियता पर पैनी नजर रख रहे हैं। दुष्‍यंत बुधवार को दिल्ली में काफी सक्रिय रहे। उन्‍होेंंने यहां कई नेताओं से मुलाकात की, लेकिन भाजपा अध्‍यच व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनकी भेंट सबसे खास मानी जा रहा है। बताया जाता है कि अमित शाह से बातचीत से दुष्‍यंत खासे उत्‍साहित हैं।

दुष्‍यंत चौटाला ने सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्‍टाचार मुलकात की और इसके बाद वह उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिले। इसके बाद दुष्यंत राजनीतिक मिशन पर निकल पड़े। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं से मुलाकता की। शाम को केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बेहद खास मुलाकात हुई।

उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित गृहमंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात की

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद दुष्यंत की अमित शाह से मुलाकात के दौरान अब मंत्रिपरिषद के गठन से लेकर गठबंधन की मजबूती का खाका भी तैयार हो गया है। दुष्यंत ने अमित शाह से मुलाकात को  शिष्टाचार भेंट बताया। दूसरी ओर, बताया जाता है कि उन्होंने अपने नजदीकी मित्रों को कहा कि अमित शाह से मुलाकात उत्‍साहवर्द्धक रही। अमित शाह उनसे मिलकर बहुत खुश हुए।  दुष्‍यंत के नजदीकी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में जजपा को कई खुशखबरी मिलेंगी।

बता दें कि इससे पहले दोपहर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी दी थी। दुष्यंत द्वारा मुख्यमंत्री के बाद शाह दरबार में पहुंचने से भाजपा के रणनीतिकारों में खलबली रही। भाजपा के नेताओं की दुष्यंत की सक्रियता पर अब पैनी नजर रहेगी।

——

तो राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे हरियाणा के दो पॉवर सेंटर

राष्ट्रीय राजधानी में अब हरियाणा सरकार के दो पॉवर सेंटर बन गए लगते हैं। एक पॉवर सेंटर हरियाणा भवन में खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का है तो दूसरा जनपथ पर स्थित 18 नंबर कोठी है जो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का निवास नजर आ रहा है। राज्य में नई सरकार गठित होने के बाद बेशक अभी तक सरकार के आलाधिकारी दुष्यंत चौटाला से मिलने उनके निवास पर नहीं पहुंचे हैं, मगर हरियाणा भवन में पिछले दो दिन मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, इनमें सूबे के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

दुष्यंत रविवार को चंडीगढ़ में शपथ लेने के बाद सोमवार को अपने गृह जिला सिरसा में रहे और मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। यहां मंगलवार और बुधवार उनकी राजनीतिक सक्रियता काफी तेज रही। पहले वे प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मिले तो बुधवार को उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से दुष्यंत की मुलाकात हरियाणा की राजनीति में काफी अहम है।

————–

वेंकैया नायडू से हैं चौटाला परिवार के पुराने संबंध

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से पूर्व सीएम व दुष्यंत के दादा ओमप्रकाश चौटाला के पुराने संबंध हैं। वर्ष 2000 में भाजपा व इनेलो के साथ हुए समझौते की पटकथा भी नायडू ने ही लिखी थी। इसके बाद भी नायडू और चौटाला परिवार के बीच काफी मधुर संबंध रहे। चौटाला ने जब सीएम पद की शपथ ली थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नायडू को ही भाजपा की तरफ से चंडीगढ़ भेजा था।

——————–

दुष्यंत बुनेंगे दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति का ताना-बाना

हरियाणा में भाजपा के साथ सरकार में साझेदार होने के बाद दुष्यंत चौटाला अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी करिश्मा दिखाने को तैयार हैंसूत्रों के अनुसार दुष्यंत चौटाला सोनीपत, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद से लगते दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। हालांकि वे इस बाबत अंतिम फैसला हरियाणा में भाजपा के साथ तैयार होने वाले सरकार चलाने के न्यूनतम साझा कार्यक्रम के बाद ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button