ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
देश

राजनाथ सिंह ताशकंद में SCO बैठक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताशकंद में शुक्रवार से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों (सीएचजी) की परिषद की दो दिवसीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजनाथ सिंह 1-2 नवंबर को ताशकंद में आयोजित होने वाली एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ष 2017 में एससीओ में भारत के सदस्य बनने के बाद सीएचजी की यह तीसरी बैठक होगी। सीएचजी की पिछले दो बैठक 2017 में रूस के सोची और पिछले वर्ष ताजिकिस्तान के दुशान्बे में हुई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत क्षेत्र में विभिन्न एससीओ सहयोग गतिविधियों/ संवाद तंत्र में शामिल है और इसके साथ ही एससीओ संरचना के तहत बहुपक्षीय सहयोग को और विकसित करने के लिए भी प्रयासरत है। मंत्रालय ने कहा कि ताशकंद में होने वाली बैठक में भाग लेने वाले नेताओं के एससीओ क्षेत्र में बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और आर्थिक विकास को लेकर होने वाली चर्चाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की उम्मीद है। सिंह एससीओ बैठक के इतर द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। एससीओ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बनाए रखना है। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के पूर्ण सदस्य बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button