खेल
WWE सुपरस्टार चालरेट फ्लेयर आएंगी भारत, जानें कब और कहां

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार चालरेट फ्लेयर तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी जो 14 नवंबर से शुरू होगा और इस दौरान वह विशेष ओलंपिक खिलाड़ियों से भी मिलेंगी। वह चार साल पहले भी भारत आयी थीं। इस दौरे पर वह 14 से 15 नवंबर तक मुंबई का और 16 नवंबर को बेंगलुरू का दौरा करेंगी तथा इन दोनों शहरों में प्रशंसकों से मुलाकात करेंगी।
चालरेट मुंबई में ‘चिल्ड्रन्स डे’ के मौके पर विशेष ओलंपिक खिलाड़ियों से मिलेंगी और कॉमिक कॉन इंडिया में भी शिरकत करेंगी। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रिक फ्लेयर की बेटी हैं और दूसरी पीढ़ी की पेशेवर पहलवान हैं।






