ब्रेकिंग
दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनको... दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्... लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा ... दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग... ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए
राजस्थान

RSS-BJP पर सीएम अशोक गहलोत का हमला, बोले-ये ‘जय श्रीराम’ बोलकर… 

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लगता है कि देश में सिर्फ भाजपा और आरएसएस वाले ही हिंदू है बाकी कोई हिन्दू ही नहीं है। देश को बांटते हुए इन्होंने सीता-माता और राम का भी बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अमर जवान ज्योति पर एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे, इस दौरान ये बातें कही। मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि क्यों ये लोग जय सिया राम नहीं बोलते। क्यों ये जय श्री राम बोलते हैं। ये लोग सिर्फ नफरत और भय फैलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ दिया है। जब ‘जय सिया राम’ का नाम लिया तो पूरा देश एक साथ बोल रहा है ‘जय सिया राम’। अब भाजपा का नफरत का खेल नहीं चलेगा और जल्दी ही जनता इनको ठीक करेगी। इनको राम पर विश्वास नहीं है। इनको तो हिन्दू, मुस्लिम में भेद करना है। जबकि हम कहते हैं कि सब समान है। यह गांधी का देश है जो प्रेम और भाई चारे से ही चलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अमर जवान ज्योति से 167 नए एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एम्बुलेंस को विभिन्न जिलों में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए बेडे़ में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप्लीकेशन का भी विमोचन किया, जिसके माध्यम से इन एम्बुलेंस वाहनों के मूवमेंट का प्रभावी निरीक्षण किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां मात्र 41 प्रतिशत आबादी के पास स्वास्थ्य बीमा है। वहीं राजस्थान में आज 90 प्रतिशत लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभों से वंचित नहीं रहे।

कोरोना का शानदार प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के दौरान शानदार प्रबंधन हुआ। यहां के भीलवाड़ा मॉडल की पूरे विश्व में सराहना की गई। राज्य का स्वास्थ्य ढांचा किसी भी प्रकार चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आज राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बन चुका है।

 

Related Articles

Back to top button