ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

कर्नाटकः संकटमोचक बनकर मुंबई पहुंचे डीके शिवकुमार, बागियों को मनाने की करेंगे कोशिश

बेंगलुरुः कर्नाटक की राजनीति में चल रही उठा-पटक अभी भी जारी है। मुंबई के एक होटल में बैठे विधायकों को मनाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता डी के शिवकुमार एक संकटमोचक के रुप में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि शिवकुमार बागी नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन बताया जा रहा है कि शिवकुमार को होटल के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक मुंबई के रेनेसा होटल में ठहरे हुए हैं।

शिवकुमार ने मीडिया से कहा, ”हम अपने दोस्तों मनाने आए हैं। मैंने होटल में अपने लिए कमरा बुक किया है। मैं अपने पार्टी नेताओं के निर्देश पर यहां आया हूं। मुंबई पुलिस मेरा सहयोग कर रही है, मैं कोई कानून नहीं तोड़ूंगा। विधायकों की ओर से सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने पर शिवकुमार ने कहा कि मैं किसी को धमकी क्यों दूंगा? मैं विधायकों से मिले बिना नहीं जाऊंगा।

कर्नाटक में पिछले कुछ दिन से सियासी नाटक चल रहा है। कांग्रेस जेडीएस के 13 विधायक बागी हो चुके हैं। दो निर्दलीय ने भी साथ छोड़ दिया हैं। कांग्रेस के 10, जेडीएस के 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। स्पीकर ने 8 विधायकों के इस्तीफे के फॉर्मेट को गलत बताया, स्पीकर ने सिर्फ 5 इस्तीफों के फॉर्मेट को ही सही बताया। अब 8 विधायकों को इस्तीफा देने दोबारा बेंगलुरु पहुंचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button