ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
मनोरंजन

पत्रकारों ने कंगना रणौत के बहिष्कार का फैसला लिया

मुम्बई : भारतीय मनोरंजन पत्रकार गिल्ड ने समाचार एजेंसी पीटीआई के पत्रकार के साथ एक प्रचार कार्यव्रम के दौरान की गई तू-तू मैं-मैं को लेकर अभिनेत्री कंगना रणौत के बहिष्कार का फैसला लिया है. गिल्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को फिल्म निर्माता एकता कपूर के साथ बैठक कर उन्हें इस बात की जानकारी दी।बैठक में मौजूद रहे पत्रकारों ने कहा कि गिल्ड के सदस्यों ने एकता और कंगना से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने के लिए कहा है.पत्रकार ने कहा कि कंगना की आगामी फिल्म जजमेंटल है क्यौ का निर्माण कर रही एकता ने माफीनामा जारी करने पर सहमति जताई और रविवार की घटना को लेकर खेद प्रकट किया। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कंगना के खिलाफ विवाद खड़ा हो गया था। प्रतिनिधिमंडल ने एकता को लिखे पत्र में कहा, हमने एक गिल्ड के रुप में मिल-जुलकर कंगना का बहिष्कार करने और उन्हें मीडिया कवरेज नहीं देने का फैसला किया है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बहिष्कार का फिल्म और उसकी बाकी टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पत्रकारों ने एकता से कहा जब तक कंगना रविवार की घटना के लिए माफी नहीं मांग लेतीं, तब तक वह भविष्य के उनके कार्यव्रमों का बहिष्कार करते रहेंगे। गिल्ड के सदस्यों ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कंगना ने पीटीआई के पत्रकार जस्टिन राव के सवाल को बीच में काटते हुए कहा कि वह उन्हें बदनाम करने के लिए अभियानै चला रहे हैं.इस दौरान कंगना ने राव पर उनकी फिल्म मणिकर्णिकौ को लेकर नकारात्मक लेखन का भी आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button