ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

नए साल से एक दिन पहले देशभर में Swiggy पर ऑर्डर की गई इतने लाख बिरयानी, पिज्जा की भी रही डिमांड

खानपान के सामान की आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी (swiggy) ने नए साल की पूर्व-संध्या पर शनिवार को देश भर में 3.50 लाख बिरयानी और 2.5 लाख से अधिक पिज्जा के ऑर्डर पहुंचाए। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्विगी ने यह भी कहा कि ट्विटर पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार हैदराबादी बिरयानी के लिए 75.4 प्रतिशत ऑर्डर आए। उसके बाद लखनवी बिरयानी के 14.2 प्रतिशत और कोलकाता बिरयानी के 10.4 प्रतिशत ऑर्डर आए।

सूत्रों के मुताबिक इस दिन 3.50 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ज्यादा बिरयानी पहुंचाई गई।” हैदराबाद के प्रमुख रेस्तरां बावर्ची ने नए साल की पूर्व-संध्या पर प्रति मिनट औसतन दो बिरयानी की आपूर्ति की। इस भारी मांग को पूरा करने के लिए इस रेस्तरां ने 15 टन बिरयानी बनाई थी। स्विगी ने शनिवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक ट्वीट में कहा, ”डॉमिनोज इंडिया को 61,287 पिज्जा ऑर्डर मिले हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके साथ ऑरेगेनो के कितने पैकेट गए होंगे।” कंपनी सूत्रों ने बताया कि कुल 2.5 लाख से अधिक पिज्जा ग्राहकों तक पहुंचाए गए।

Related Articles

Back to top button