ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

पुरातत्वविदों को ईरान में उत्खनन के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले 

तेहरान। ईरान में पुरातत्वविदों को उत्खनन के दौरान कुछ ऐसा मिला है इस देखकर हर कोई हैरान हैं। जी हां ईरान की एक ऐतिहासिक साइट पर हो रही खुदाई में खोजकर्ताओं को एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। यह मंदिर प्राचीन ईरान के सबसे ताकतवर साम्राज्यों में से एक ससनीद साम्राज्य का बताया जा रहा है। पुरातत्वविदों को उत्तर पूर्वी ईरान में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के ये अवशेष मिले हैं। पहली बार अवशेषों को देखकर पुरातत्वविदों की टीम भी दंग रह गई। साइट पर खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों का कहना है कि यह खोज काफी खास है क्योंकि इसके जरिए प्राचीन ईरानी कला इतिहास का एक नया अध्याय खुलकर सामने आ सकता है।

ईरान की इस साइट पर उत्खनन कर रही टीम में शामिल पुरातत्वविद मीसम लब्बाफ खानिकी ने कहा कि पुरातत्व विभाग उत्तरी पूर्व ईरान के एक गांव के पास प्राचीन साइट पर खुदाई का कार्य कर रहा है। खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग की टीम को ससनीद साम्राज्य के एक अग्नि मंदिर के अवशेष मिले हैं। वहीं इसके साथ ही टीम को प्राचीन चित्रकला से जुड़ी कुछ चीजें भी मिली हैं जो काफी शानदार हैं।
खोज के दौरान जिओमेट्रिक प्लांट से सजे हुए प्लास्टरवर्क के कई शानदार टुकड़े भी मिले हैं। इन चीजों के मिलने से यह साफ होता है कि इस साइट का धार्मिक और आर्थिक पहलू भी है। पुरातत्वविद खानिकी ने कहा कि इस साइट से जो भी खोज की गई हैं यह ससनीद साम्राज्य के दौरान ईरानी कला के इतिहास का एक नया अध्याय है। पुरातत्वविद ने कहा कि खुदाई में मिले अग्नि मंदिर में एक समय पर हीपोस्टाइल हॉल रहा होगा। पुरातत्वविद ने कहा कि उस समय पर मंदिर का यह हॉल अलग-अलग तरह की नक्काशी से सजा हुआ रहा होगा।

मालूम हो कि साल 2014 से पुरातत्वविद ससनीद साम्राज्य के स्मारक की अच्छी तरह से स्टडी करने के लिए अलग-अलग सर्वे कर रहे हैं। इन सभी सर्वो में स्मारक की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। दरअसल ससनीद काल का ईरानी इतिहास में खास महत्व है। ससनीद काल में पारसी आर्किटेक्चर और आर्ट्स का पुनरुद्धार भी किया गया। प्राचीन ईरान में ससनीद साम्राज्य के दौरान जो भी काम किया जाता था वह पहलवी में होता था। यह ससनीद साम्राज्य की भाषा थी और उस साम्राज्य से आने वाले सभी लोग इसी का इस्तेमाल करते थे।

Related Articles

Back to top button