ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

छापेमारी के दौरान दुकान गोदाम से नकली मोबिल की खेप बरामद

श्रावस्ती। इकौना श्रावस्ती कैस्ट्रॉल मोबिल कंपनी के जांच अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ कैस्ट्रॉल मोबिल कंपनी के जांच अधिकारी ने दो दुकानों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो दुकानों से नकली मोबिल की खेप बरामद की। जिसके तहत दोनों व्यापारियों के विरुद्ध कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

नई दिल्ली से आए कैस्ट्रॉल मोबिल कंपनी के जांच अधिकारी दिलीप कुमार व इकौना थाने की पुलिस ने शनिवार को इकौना के बाईपास स्थित तीन इंजन आयल की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने इकौना बाईपास क्षेत्र में स्थित रॉयल ऑटो चैंम्प, अशरफ ऑटो सेंटर व यूनिवर्सल ट्रेडर्स के गोदामों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान दो दुकानों से कैस्ट्राल कम्पनी का नकली मोबिल बरामद कर जब्त कर लिया। साथ ही दोनों व्यापारियों के विरुद्ध कापी राइट एक्ट समेत अन्य वांछित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। टीम में कम्पनी के विनोद कुमार तिवारी, दीपू सिंह, राघवेंद्र सिंह के साथ ही पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक धर्मराज, आरक्षी अमित चौहान, महिला आरक्षी नन्ही आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दुकानदार विनय पुत्र ननकुन्ने निवासी आचार्य पुरवा, अशरफ पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी पंडित पुरवा चिचड़ी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

Related Articles

Back to top button