ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
विदेश

अमेरिका में नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी

न्यूयॉर्क । अमेरिका में पिछले 6 माह से  मंदी और महंगाई के कारण तथा वेतन कम होने काम का अधिक बोझ होने से स्वास्थ्य कर्मी नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं।  जिसके कारण अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था गड़बड़ा रही हैं।

फेवीकोल के सर्वे के अनुसार 79 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मी इन दिनों तनाव से गुजर रहे हैं।  स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों में तनाव बढ़ रहा है।  नौकरी के बढ़ते दबाव के कारण 64 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं 59 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मियों पर मानसिक असर पड़ा है।  काम के बोझ से 53 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है।  नौकरी के कारण आपसी रिश्ते बिगड़ रहे हैं।
65 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा है कि घर चलाने के लिए सारी राशि खर्च हो जाती है।  बचत नहीं हो पा रही है।  50 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मी सब्जी किराए गैस के पैसे चुकाने की चिंता में लगे रहते हैं।  48 फ़ीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को कर्ज लेकर खर्च चलाना पड़ रहा है।
ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सिस्टम में एक तिहाई जूनियर डॉक्टर नौकरी छोड़कर जाना चाहते हैं।  10 में से 4 डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ कर अन्य कोई नौकरी करने की बात करने लगे हैं। डॉक्टरों को वेतन कम मिल रहा है।  उनके काम के घंटे ज्यादा हैं।  जिसके कारण वह अपना घर खर्च नहीं चला पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button