ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
दिल्ली/NCR

 कांग्रेस एमसीड के मेयर डिप्टी मेयर और स्थायी समति के चुनावों में भाग नहीं लेगी 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों के चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष अनिल कुमार ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को बीजेपी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ समर्थन दिया है जिसका सम्मान करते हुए पार्टी मेयर डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की पार्टी को बहुमत दिया तो केजरीवाल अपना मेयर बनाए और दिल्ली की जनता की सेवा करें।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस के 9 पार्षद जीत कर आए हैं। कांग्रेस ने नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को निगम में कांग्रेस पार्टी का चीफ व्हिप  लोकतांत्रिक प्रक्रिया से  नियुक्त किया है। अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सदन में जनता की आवाज बीजेपी और आम आदमी पार्टी के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाएगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कांग्रेस पार्टी निगम सदन में जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी की मिलीजुली सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनकर बुलंद करेगी। पार्टी हमेशा से बीजेपी और आम आदमी पार्टी की एकतरफा सोच के खिलाफ आवाज उठाती रही है। भविष्य में भी दिल्लीवालों के कल्याण और अधिकारों के लिए कांग्रेस अपनी विचारधारा के अनुरुप निगम सदन में और सदन के बाहर संघर्ष करेगी।

Related Articles

Back to top button