ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- यूपी, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू में स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए देश भर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रधान न्यायाधीश समेत संविधान पीठ में शामिल सभी जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी दिल्ली और मुंबई में भी सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्क रहने को कहा गया है। दोनों ही जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली में निजी स्कूलों को भी बंद रखने की सलाह दी गई है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

फैसला सुनाने वाली संविधान पीठ में शामिल अन्य चारों जजों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या को किले में बदल दिया गया है। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पीएसी और अर्धसैनिक बलों की 60 कंपनियां तैनात की गई है। प्रत्येक कंपनी में 90-125 जवान हैं। रामजन्मभूमि, राम जन्मभूमि न्यास और अन्य इलाकों में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर में जगह-जगह लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। एडीजी (अभियोजन) आशुतोष पांडे ने कहा कि अयोध्या में राम लला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने भी अर्धसैनिक बलों के चार हजार जवानों को उत्तर प्रदेश भेजा है। रेलवे पुलिस ने अपने जवानों की छुटिट्यां रद कर दी है और 78 बड़े स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई में 18 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू

महाराष्ट्र में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यहां 18 नवंबर तक निषेधाज्ञां लगा दी है। पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह एकत्र होने पर रोक लगा दई गई है।

मप्र में आज स्कूल बंद

मध्य प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को सभी स्कूल,कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। राजस्थान सरकार ने भी पुलिस के साथ ही सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है।

जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है। स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने को गया है। कर्नाटक सरकार ने भी शनिवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button