ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
उत्तरप्रदेश

श्रावस्ती में 10 शराब बेचने वाले गिरफ्तार…163 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस पूरे जिले में चला रही अभियान

श्रावस्ती जनपद की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर जिले में इन दिनों आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ जंगलों में अवैध शराब बनाने वाले क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। जहां अवैध शराब बरामद की जा रही साथ ही साथ मौके पर बरामद हुए लहन को नष्ट कर अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

शराब बनाने वालों में धीरे-धीरे आ रही कमी

इसी के क्रम में थाना हरदत्त नगर, नवीन मॉडल थाना श्रावस्ती, थाना गिलौला कोतवाली भिंनगा पुलिस ने कुल 163 लीटर शराब बरामद कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके चलते अब कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने के मामलों में धीरे-धीरे कमी भी आ रही है और अवैध शराब का कारोबार करने वालों में दहशत मचा है।

52 लीटर कच्ची शराब बरामद

बताते चले की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के आदेशनुसार जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को आबकारी निरीक्षक बलराम सिंह, अरविंद कुमार सिंह और थाना भिनगा की संयुक्त टीम के द्वारा भयापुरवा, उल्लाहवा के जंगल में दबिश दी गई। जहां भयापुरवा उल्लाहवा के पास जंगल में अवैध शराब बनाने की भट्टी धड़क रही थी। दबिश के दौरान 52 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही साथ 300 किलो ग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।

इसी क्रम में जनपद के थाना हरदत्त नगर नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती थाना गिलौला और कोतवाली भिंनगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों से 110 लीटर अवैध शराब बरामद की है। वही कुल 162 लीटर शराब के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।वही सम्बन्धित अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button