ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

कपिल मिश्रा – शंकर मिश्रा को जेल तो जौहर अली खान को बेल

एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड में आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका खारिज हो गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब करने का आरोप है।शंकर मिश्रा की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता ने पूछा कि एक ही अपराध के लिए अलग सजा क्यों? दरअसल, जिस दिन शंकर मिश्रा की जमानत याचिका खारिज हुई, उसी दिन एयरपोर्ट पर पेशाब करने के अन्य आरोपी जौहर अली खान को जमानत मिल गई। जौहर अली खान पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खुलेआम पेशाब करने का आरोप है।शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उसे जमानत मिल गई थी।वहीं, कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि जौहर अली खान को उसी दिन जमानत दे दी गई, लेकिन दिल्ली पुलिस शंकर मिश्रा की जमानत का विरोध क्यों कर रही है। शंकर की तरह जौहर को उसकी नौकरी से क्यों नहीं निकाला गया? भाजपा नेता ने पूछा कि शंकर मिश्रा और जौहर अली खान के लिए अलग सजा क्यों?गौरतलब है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में 26 नवंबर 2022 को सफर के दौरान शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। आरोप है कि शंकर तब नशे में धुत्त था। मामला सामने आने के बाद शंकर को 6 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button