ब्रेकिंग
Bakrid Controversy: मुंबई की हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर पाबंदी की मांग; बीजेपी विधायकों ने ब... Weather Update Today: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से मौसम लेगा यू-टर्न; जानें आपके राज्य का हा... Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प...
मध्यप्रदेश

खंडवा में पुलिस की चलती कार से फरार हो गया सोयाबीन चोर

खंडवा ।    पंधाना पुलिस की हिरासत से फिल्मी स्टाइल में एक सोयाबीन चोर फरार हो गया। भमराड़ी पुल के पास स्पीड ब्रेकर पर जैसी ही गाड़ी धीरे हुई। वह गेट खोलकर भाग गया। चोरी के मामले में पुलिस उसे व उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लेकर जा रही थी। दो साथी गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे होने से वह भाग नही सके। पुलिस अब फरार आरोपित की तलाश का रही है। खालवा पुलिस ने सोयाबीन चोरी करने वाली गैंग के सदस्य धर्मेंद्र पुत्र दूर सिंह, नंदराम पुत्र ओंकार, सुखलाल पुत्र अनार सिंह व नाना पुत्र महारिया बारेला निवासी डहेरिया ( पिपलोद थाना) को गिरफ्तार किया था। पंधाना, शाहपुरा, झिरनिया, चैनपुर, पिपलोद थाने में भी चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। खालवा पुलिस ने सभी आरोपितों को 8 जनवरी को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पंधाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई सोयाबीन चोरी के मामलों में आरोपी नाना, धर्मेंद्र व मनोज से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया था। पंधाना थाना प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि तीनों आरोपितों को रात करीब 10 बजे पूछताछ के लिए पंधाना थाने लाया जा रहा था। इस बीच भमराड़ी पुल पर स्पीड ब्रेकर के पास बोलेरो कार की स्पीड जैसे ही कम हुई नाना गेट खोलकर भाग गया। दो आरोपित गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे थे। उनके पास एक पुलिस कर्मी था। इस वजह से वो नही भाग पाए। फरार आरोपित नाना की तलाश की जा रही है। सुबह 10 बजे तक नाना पुलिस के हाथ नहीं आया था।

Related Articles

Back to top button