ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित वाटर विजन उद्यान में पीपल, कचनार और केसिया सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार  पंकज शुक्ला ने अपने 6 वर्षीय पुत्र देवधर के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी  कविता शुक्ला तथा पुत्र  देवधर भी साथ थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने बालक देवधर को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री  चौहान के साथ स्वयंसेवी संस्था नटराजन ग्रुप के सदस्यों ने भी पौधे लगाए। ग्रुप की  दिव्या वाधवानी ने मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में राज्य सरकार द्वारा उन्हे लेपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री  चौहान का आभार माना।  दिव्या वर्तमान में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में कार्यरत हैं।  दिव्या ने कहा कि लेपटॉप के रूप में मिले प्रोत्साहन से ही वे सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े केरियर की ओर अग्रसर हुई। नटराजन ग्रुप के सर्व  गगन वाधवानी, अंशु पटेल, ओम तोमर, धीरज तथा  खुशी गंधर्व, इच्छा विश्वकर्मा, सलोनी कुशवाह, तनिशा यादव और रूपाली बंसल भी पौध-रोपण में शामिल हुई। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद  शंकर मुकोरिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

Related Articles

Back to top button