ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
देश

दिल्‍ली-एनसीआर में अभी शीतलहर चलेगी

नई दिल्ली । दिल्‍ली-एनसीआर में अभी शीतलहर चलेगी। राजस्‍थान के कई शहरों में शून्य पर पारा रहा। कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीघ्र ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में रविवार को शीतलहर का कहर जारी रहा जिसके कारण न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब राजस्थान हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शीतलहर चलने से सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं पंजाब हरियाणा दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापतान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार थार के रेगिस्तान के पास स्थित चुरू जिले में इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब हरियाणा दिल्ली पूर्वी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम के अन्य हिस्सों में खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 18 जनवरी को भारत के उत्तरी-पश्चिमी और मध्य इलाके में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं राजस्थान पंजाब हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान शीतलहर चलने की संभावना है।

कुछ इलाकों में 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फ जमने की आशंका 
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फ जमने की आशंका है। कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो शुक्रवार की रात के मुकाबले आधा डिग्री कम था। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो पिछली रात के मुकाबले पांच डिग्री कम था। जम्मू-कश्मीर का पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा।

Related Articles

Back to top button