ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
विदेश

पाक के बलूचिस्तान में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत पूरा घर क्षतिग्रस्त

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। मीडिया के अनुसार बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए परिवार ने हीटर चालू करने की कोशिश की तभी गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार शवों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। पाकिस्तान के डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी क्वेटा सहित बलूचिस्तान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं कुछ इलाकों में पारा शून्य से 10 डिग्री से 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।

 

Related Articles

Back to top button