ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

जंगल में पेड़ पर लटका मिला सीआरपीएफ जवान का शव

इटारसी। राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर बागदेव वन चौकी के पास जंगली इलाके में पेड़ से लटकी युवक की लाश बरामद की गई है। मृतक की शिनाख्त घोड़ाडोंगरी के ग्राम आम ढाना निवासी सीआरपीएफ जवान 23 वर्षीय केके बैठे के रूप में हुई है। बताया गया है कि जवान उत्तराखंड की किसी बटालियन में पदस्थ था। वह अपने घर पर छुट्टियां मनाने आया था। स्वजनों ने बताया कि 16 जनवरी को वह घर से डयूटी जॉइन करने का कहकर निकला था। 17 जनवरी को उसके अवकाश खत्म हो रहे थे। इस बीच वह लापता हो गया। उससे स्वजनों का कोई संपर्क नहीं हो सका। गुरुवार सुबह पथरौटा पुलिस को जंगल मे बैरियर के पास पेड़ से एक युवक की लाश लटकी होने की खबर मिली। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के अनुसार पीले रंग के गमछे से युवक पेड़ से लटका पाया गया है। जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पास में युवक का बैग एवं अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस को यह भी पता चला है कि पास के गांव धाइ सोंठिया में जवान की ससुराल भी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button