ब्रेकिंग
Chhatarpur News: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव के काफिले पर विवाद, 120 गाड़ियों के जाम से जनता परेशान Bhopal News: भोपाल में उपद्रव के बाद AIMIM के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का आरोप Ujjain News: उज्जैन की 18 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलाइजेशन, 'ज्ञान भारतम' के तहत बड़ी प... Chambal River News: चंबल नदी में छोड़े गए 83 कछुए, उसैद घाट की हेचरी में हुआ था जन्म Bhind News: पीएम मोदी की अपील बेअसर? भाजपा नेता 120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भिंड MP Congress Talent Hunt: एमपी कांग्रेस में अनुसंधानकर्ताओं की भर्ती, जीतू पटवारी ने खुद लिए साक्षात्... शिप्रा शुद्धिकरण: उज्जैन के आला अधिकारियों ने बस और पैदल किया 29 किमी घाटों का निरीक्षण, 140 सड़कें ... Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान...
व्यापार

अगले 1 साल तक फ्री मिलता रहेगा राशन निर्मला सीमारामण ने संसद से किया ऐलान

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण लोकसभा में साल 2023-24 का बजट  पेश कर रही हैं। बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने गरीबों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना एक साल के लिए आगे बढ़ाई जा रही है। यानी अगले 1 साल तक लोग फ्री राशन ले सकेंगे। दरअसल इंडिया के हर एक घर में किसी को भूखा न सोना पड़े को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी के दौरान मोदी  सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। इसमें गरीबों या जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का प्रावधान है। केंद्र सरकार की पीएम गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 80 करोड़ गरीब लोगों को फ्री राशन का लाभ दिया जा रहा है। इसे योजना को बंद करने के लिए सितंबर 2022 का समय चुना गया था लेकिन बाद में सरकार ने इसे आगे के लिए बढ़ा दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने कहा कि देश की आजादी के अमृतकाल का ये पहला बजट है। बजट में हमारी सरकार ने हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की है। हमारी कोशिश युवाओं और सभी वर्ग के लोगों तक आर्थिक मजबूती पहुंचाने की है। दुनिया में मंदी के बावजूद भारत में वर्तमान विकास दर 7 फीसदी के आसपास बरकरार है। चुनौतियों से भरे समय में भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दुनियाभर के लोगों ने भारत के विकास की तारीफ की है। यह बजट अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट है। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी अभियान ने देश को नए मुकाम पर पहुंचाया है और दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम पूर्ण बजट है। अगले साल चुनाव से पहले मोदी सरकार केवल पूरक बजट पेश करेगी। बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को खुश करने की भरपूर कोशिश करेगी। यही वजह है कि देश की राजधानी के लोगों को भी इस बार बजट से काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है ​कि आज के बजट में मोदी सरकार दिल्लीवासियों के लिए कई सौगातों की घोषणा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button