ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

शादी की पहली सालगिरह पर रणवीर-दीपिका ने लिया तिरूपति बालाजी का आशीर्वाद

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहला सालगिरह मना रहे हैं।आम तौर वेडिंग एनिवर्सरीज़ का मतलब होता है, किसी शानदार लोकेशन पर जश्न मनाने निकल जाना, मगर दीपिका और रणवीर ने इसकी आध्यात्मिक शुरुआत की है। दोनों कलाकार गुरुवार सुबह तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

दीपिका ने मंदिर दर्शन की पहली तस्वीर ख़ुद अपने एकाउंट से शेयर की है और इसके साथ लिखा है- हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं और भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद के लिए पहुंचे हैं। आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

इस मौक़े के लिए दीपिका और रणवीर पूरी तरह पारम्परिक परिधानों में सजे दिखे, जैसे शादी का दिन हो। रणवीर ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी तो दीपिका गुलाबी रंग की ज़रीदार साड़ी में सजी दिखीं। मांग में सिंदूर, बड़े-बड़े झुमके और भारी ज्वैलरी।

दीपिका और रणवीर ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी सिंधी और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज़ों से  हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button