ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

December Dhamaka: बॉक्स ऑफ़िस पर होगी ‘पानीपत’ की जंग और ‘दबंग’ लेकर आएंगे ‘गुड न्यूज़’

नई दिल्ली। साल आखिरी महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। बड़े बजट की बड़े सितारों से सजी कई फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इन फ़िल्मों की रिलीज़ से बॉक्स ऑफ़िस पर भी घमासान मचना तय है, क्योंकि इनकी रिलीज़ डेट्स एक-दूसरे के आगे-पीछे हैं।

रितिक रोशन की फ़िल्म ‘वॉर’ इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। वॉर का सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का ठप्पा भी खतरे में पड़ सकता है, क्योंकि आखिरी महीने में कई बड़ी फ़िल्में आने वाली है। इसमें कई बड़े स्टार लोगों को थिएटर्स की ओर खींचने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं…

कमांडो 3- विद्युत जाम्वाल का एक्शन एक बार फिर पर्दे पर उतरने को तैयार है। इससे पहले इस सीरीज़ की पहली और दूसरी फ़िल्में दर्शकों को पसंद आयी थीं। इस बार तीसरी इंस्टॉलमेंट से भी यही उम्मीद है। 29 नवंबर को थिएटर्स में उतरने वाली इस फ़िल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। आदित्य इससे पहले टेबल नंबर 21 और आशिक बनाया आपने जैसी फ़िल्में बना चुके हैं।

जवानी जानेमन- सैफ़ के लिए यह साल निराश करने वाला रहा है। इस साल जबरदस्त लुक वाली लाल कप्तान बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही है। वहीं, वेब सीरीज़ सेक्रेड गेम्स सीज़न 2 को भी उम्मीदों के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। ऐसे में इस साल की आखिरी फ़िल्म जवानी जानेमन लेकर आ रहे हैं। 29 नवंबर को आ रही इस फ़िल्म से उनको काफी उम्मीदें होंगी।

पानीपत- हिस्टोरिकल फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर अक्सर सफल प्रयोग साबित होती हैं। इस बार इस प्रयोग में सजंय दत्त और अर्जुन कपूर भी शामिल हो गए हैं। मराठा और अफगानों के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध को पर्दे पर उतारा जा रहा है। यह फ़िल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी।

पति, पत्नी और वो- कार्तिक आर्यन इस बार एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर जैसे मुद्दे पर बनी फ़िल्म लेकर आ रहे हैं। उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी हैं। संजीव कुमार अभिनीत इसी नाम की फ़िल्म का यह रीमेक भी बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा सकता है। यह फ़िल्म भी छह दिसंबर को रिलीज़ होगी।

दबंग 3- सलमान ख़ान से बड़ा बॉक्स ऑफ़िस हिट के लिए कोई फॉर्मूला नहीं हो सकता। सलमान ख़ान की दबंग फ्रैंचाइजी से तीसरे फ़िल्म आने को तैयार है। फ़िल्म रिलीज़ से पहले दबंग का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। यह फ़िल्म 20 दिसंबर को थिएटर्स में आएगी।

गुड न्यूज़- सलमान के अलावा अक्षय कुमार भी साल के आखिरी महीने में धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी फ़िल्म गुड न्यूज़ 27 नवंबर को रिलीज़ हो जाएगी। इस फ़िल्म में कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। वहीं, उड़ता पंजाब के बाद करीना कपूर और दलजीत दोसांझ भी स्क्रीन शेयर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button