ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

‘चौकीदार चोर’ पर सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, जरा संभलकर…मिस्टर राहुल गांधी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में अपने फैसले पर पुनर्विचार से गुरुवार को इंकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट देने के अपने निर्णय के खिलाफ दायर सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी नसीहतें भी दीं। सुप्रीम कोर्ट ने ‘चौकीदार चोर है’ वाले राहुल गांधी के बयान पर उनकी माफी को स्वीकार करते हुए अवमानना याचिका तो खारिज कर दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वह भविष्य में ऐसी बयानबाजी से बचें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘मिस्टर राहुल गांधी को भविष्य में संभलकर बोलने की जरूरत है।’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी भविष्य में कोर्ट से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भाषण देने में सतर्कता बरतें। वहीं बेंच की ओर से जस्टिस कौल ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसा बयान देते समय सतर्क रहना चाहिए था। बता दें कि राहुल पर आरोप था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में शीर्ष अदालत के फैसले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और चौकीदार चोर है की टिप्पणी की थी, जिससे कोर्ट की अवमानना हुई है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज किया था। हालांकि राहुल गांधी ने इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button