ब्रेकिंग
झारखंड में SIR पर सियासी घमासान! JMM ने मांगी तिथि बढ़ाने की मोहलत, BJP का पलटवार: "घुसपैठियों को बै... दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ...
देश

महाराष्ट्र संकट पर राउत ने फिर छोड़ेे ट्विटर से ‘तीर’, कहा- हारना मना है

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद भी सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत अपने ट्वीट से बीजेपी पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने ट्वीट के तीर छोड़ते हुए कहा कि अब हारना और डरना मना है।

PunjabKesari

कांग्रेस और राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाने के शिवसेना के प्रयासों के बीच राउत ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि अब हारना और डरना मना है।

PunjabKesari

सोमवार को राउत की एंजियोप्लास्टी हुई थी। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बुधवार को राउत ने ट्विटर पर जो संदेश लिखे थे उनका संकेत इस ओर था कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के प्रयासों के बीच उनकी पार्टी के लिए आगे की राह आसान नहीं है। बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण, बाबासाहेब थोराट और माणिकराव ठाकरे से मुलाकात की थी। बाद में माणिकराव ठाकरे ने कहा था कि दलों के बीच बातचीत सही दिशा में चल रही है।

बता दें कि बीजेपी शिवसेना के बीच पिछले 30 साल से गठबंधन हाल ही में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए टकराव के कारण टूट गया। महाराष्ट्र में किसी भी गठबंधन की तरफ से जरूरी बहुमत राज्यपाल के समक्ष नहीं रख पाने के कारण राज्यपाल के आग्रह पर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button