ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

शिवराज के गढ़ में पहुंचे कमल नाथ, बोले

सीहोर। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीहोर पहुंचे, जहां सबसे पहले चिंतामन गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर विधान सभा चुनाव अभियान का श्री गणेश किया। इस दौरान हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह मुख्य मार्गों पर मंच से उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार और सीएम शिवराज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। लेकिन उन्‍हें हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्‍वीर आप सबके सामने है। करीब 18 साल से भाजपा की सरकार है। शिवराज सरकार को विकास यात्रा नहीं हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, गोवंश का सत्यानाश हो गया है। मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की तस्‍वीर आपके सामने रखकर मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे। हमारे सामने चुनौती है नौजवानों के भविष्य की जो मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। नौजवान बेरोजगार हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है कृषि क्षेत्र में हम नियम बनाकर उसमें सुधार ला सकते हैं, पर जब तक निवेश नहीं आएगा तब तक रोजगार के नये मौके नहीं बनेंगे। बाजार चलता है, किराने की दुकान चलती है, जब किसानों की जेब में पैसा होता है, लेकिन जेब में पैसा नहीं। आर्थिक् गतिविधि आखिर आगे कैसे बढ़े। एक उद्योग लगता है, रोजगार के मौके बनते हैं और साथ साथ आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। लेकिन यह सब ठप है। आज मध्यप्रदेश की पहचान क्या है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार प्रदेश है।

विकास के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान

जब पूर्व सीएम कमल नाथ से पूछा गया कि भाजपा ने सड़क निर्माण के लिए 150 परिवार उजाड़ दिये हैं तो उन्होंने कहा कि भाजपा की यही कार्यशैली है विकास के नाम पर जनता को परेशान किया जाता है वहीं सर्वे का आकलन क्या कह रहा है। इस पर वह बोले कि सर्वे एक इशारा होता है। हमारा जो स्थानीय संगठन है वहीं चुनाव जिताता है। शिवराज के खिलाफ कौन चेहरा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी टिकटों का फैसला नहीं हुआ, लेकिन यह तय है कि मजबूत चेहरा उनके सामने होगा।

1994 के बाद आए कमल नाथ

शनिवार को शहर के टाउन हाल में पूर्व सीएम कमल नाथ ने आम सभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली, विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद किया। जहां कमलनाथ के आगमन को लेकर जहां शहर के प्रमुख मार्ग को बैनर-पोस्टर से सजा दिया वहीं जगह जगह मंच बनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि 1994 के बाद यह मौका आया जब कमल नाथ के आगमन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा बलवीर तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, कांग्रेस नेता राजीव गुजराती, हरपाल ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button