ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

इंग्लैंड ने  महिला टी20 विश्व कप में, पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है। उसने पार्ल के बोलैंड पार्क में शनिवार (11 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। 136 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की महिलाओं ने 14.3 ओवर में हासिल कर लिया। इन दो टीमों के अलावा इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम भी है। वेस्टइंडीज का मुकाबला अगले मैच में 15 फरवरी को भारत से होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम 13 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी।

वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए नटाली स्कीवर ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन बनाए। सोफिया डंकले ने 34 रनों का योगदान दिया। कप्तान हीथर नाइट 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। एलिस कैप्सी ने 13 और डेनियल याट ने 11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए चिनले हेनरी ने दो विकेट लिए। एफी फ्लेचर को एक सफलता मिली।

 

Related Articles

Back to top button