ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
व्यापार

सरकार ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए आज से बदले ये नियम

चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड और जापान से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसके साथ ही ‘एयर सुविधा’ पोर्टल पर फॉर्म भरने की आवश्यकता को भी समाप्त कर दिया गया है।बता दें, नए नियम 13 फरवरी से लागू हो गए हैं। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अपने समकक्ष राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 मामलों में गिरावट को देखते हुए ‘अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश’ को अपडेट कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारत में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 2 प्रतिशत का कोरोना वायरस का टेस्ट जारी रहेगा। बता दें, विदेशी से आने वाले यात्रियों के आगमन पर फिलहाल 2 प्रतिशत तक रेमडम आधार पर कोरोना वायरस टेस्ट किया जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस पर जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 28 दिनों में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में 89 प्रतिशत की गिरावट आई है।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में 124 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,843 हो गई है।नए साल के मौके पर पूर्वी एशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण केंद्र सरकार ने कदम उठाते हुए 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया था। साथ ही ‘एयर सुविधा’ पोर्टल पर यात्रा से जुड़ी जानकारी भरने को कहा था।

 

Related Articles

Back to top button