ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
उत्तरप्रदेश

यूपी के हाथरस में शादी के जश्न में फायरिंग, चार घायल

हाथरस| उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति ने बारात में फायरिंग शुरू कर दी। इसके बैंड के चार सदस्य तौफीक, फिरोज, पप्पन और साहिल घायल हो गए। चारों पीड़ितों को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फायरिंग से कार्यक्रम में भगदड़ भी मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए।घटना के बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता दिलीप वाष्र्णेय को हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने कहा, आरोपी की पहचान की जा रही है और मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button